खेत जोत रहे किसान पर हुआ वज्रपात, मौत

rahe(ranchi) थाना क्षेत्र के चुतरुडीह-खाटंगा गांव के बीच खेत में वज्रपात से 45 वर्षीय व्यक्ति का मौत हुआ है। घटना सोमवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। राहे थाना क्षेत्र में शाम 4 बजे के बाद ही भारी बारिश और तेज आवाज के साथ बज्रपात हो रही थी। खाटंगा गांव का 45 वर्षीय सर्वेश्वर अहीर खेत में काम कर रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और घटना स्थल पर ही सर्वेश्वर अहीर का मौत हुआ। आसपास के लोगो ने इलाज का प्रयास किया था। घटना की सूचना पर राहे थाना पुलिस, मुखिया प्रतिनिधि चरण सिंह मुंडा, पंकज प्रमाणिक, परीक्षित अहीर घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों को सांत्वना दिए। इसी वक्त राहे चौक बाजार में तेज आवाज के साथ बज्रपात हुआ था। मनोहर महतो के घर के सामने ही दर्जनों लोगों बारिश से बच रहे थे। सभी लोग बाल बाल बच गए। इधर लोवाहातू गांव में तेज बारिश से जीतलाल कुमार मंडल के घर में बड़ा पीपल पेड़ गिर जाने से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है। घर में रखा एक स्प्लेंडर बाइक भी चकनाचूर हो गया है। पेड़ गिरने से लाखों रुपया का क्षति हुआ है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم