angara(ranchi) सत्यम रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल के वन महोत्सव में बच्चों ने लिया पौधरोपण का संकल्प अनगड़ा। सत्यम रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल गोंदलीपोखर में सोमवार को वन महोत्सव दिवस( ग्रीन डे) मनाया गया। इसमें पैंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बेस्ट बैच फॉर वन महोत्सव आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ। बच्चों से पर्यावरण बचाने के लिए अपने जीवनकाल में कम से कम पांच पौधे लगाने का आहवान किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल कुमारी सविता, डा. अनिल कुमार, तारकेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
वन महोत्सव में बच्चों ने लिया संकल्प
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.