silli(ranchi) रूडसेट संस्थान सिल्ली में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नाबार्ड रांची की डीडीएम नीतू कुमारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस प्रत्येक साल 15 जुलाई को बेरोजगारी और अल्परोजगार से निपटने के लिए और युवाओ को सही मार्ग दर्शन देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। संस्थान से प्रशिक्षण लेकर स्व रोजगार करते हुए सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। मौके पर पूर्व प्रशिक्षणार्थी बिमल कुमार महतो, संतोष उरांव, बालिका कुमारी, आइलीन तिर्की ने अपने अनुभव साझा किए। मौके पर रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार, जेएसपीएल के अमिता कुटी, वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, जगदीश महतो, दशरथ महतो, महेश रविदास, अनिल मुंडा आदि उपस्थित थे।
रुडसेट सिल्ली में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.