उमेश बड़ाईक ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, बालू उपलब्ध कराने की मांग

उमेश बड़ाईक
angara(ranchi)  ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर रांची में बालू की उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रधानमंत्री को पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया। उमेश बड़ाईक ने बताया कि बालू की कमी के रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार का घोर अभाव हो गया है।  यहां से काफी संख्या में आदिवासी, हरिजन, मूलवासी, किसानों का दूसरे राज्यों में पलायन हो गया है। बालू के अभाव में विकास कार्य ठप्प पड़ा है। मजदूरी नही मिल रहा है। कहा कि राज्य सरकार को सस्ते दर बालू उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाए या गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم