24 दिनों से अंधेरे में डूबा लुपुंगजारा का टुडवा जारा गांव

 

angara(ranchi) प्रखंड के लुपुंगजरा के (टुडवा जारा) गांव पिछले 24 दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। एक माह के अंदर गांव में दूसरी बार ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। विगत 30 मई को खिजरी विधायक राजेश कच्छप के प्रयास से ट्रांसफार्मर बदला गया था। लेकिन 15 जून को दूसरी बार ट्रांसफार्मर खराब हो गया। उपभोक्ता विशाल महतो बताते है 50 से अधिक उपभोक्ता है। चार बड़े बड़े मुर्गी फार्म है। लोड अधिक है लेकिन 63 केवीए का ही ट्रांसफार्मर दिया जाता है। इसे बदलकर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दिया जाय। कई बार विभाग से खराब ट्रांसफार्मर बदलने का आग्रह किया गया। विभाग का कहना है कि स्टॉक में ट्रांसफार्मर नही है। विभाग की लापरवाही के कारण गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश है। इस संबंध में विभाग को कई बार सूचना देने के वावजूद स्थिति यथावत है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم