silli(ranchi) मुरी गोला सड़क पर रामपुर के समीप सोमवार की सुबह एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक बुरी तरह घायल हो गया। इसके दोनो पैर टूट गए है. ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सुबीर कुमार बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना रात के करीब एक बजे की है। जानकारी के मुताबिक ट्रक गोला की ओर जा रहा था विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में चकमा खा गया और सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की पेड़ भी धराशाई हो गया। ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंसा रहा। पुलिस को सूचना मिलते ही ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
मुरी गोला पथ पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.