silli(ranchi) रांची पुरुलिया मार्ग पर प्रोजेक्ट बालिका स्कूल के समीप शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे तेज गति से जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार को धक्का मारते हुए हार्डवेयर दुकान में जा घुसी। जिससे कार चालक घायल हो गए।वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़ भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उक्त ट्रक रामगढ़ से जमशेदपुर की ओर तेज गति से जा रही थी। इसी क्रम में प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक कार को टक्कर मारते हुए ट्रक सड़क किनारे स्थित श्री श्याम इंटरप्राइजेज नामक हार्डवेयर दुकान में जा घुसी। कार चालक हिंडालको कर्मी काशीडीह निवासी अमरदीप महतो अपने परिवार के साथ सोनाहातू जामुदाग के शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना से अमरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सिल्ली अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। वही हार्डवेयर दुकान में ट्रक घुस जाने से दुकान में रखे काफी सामानों का नुकसान हुआ है। हार्डवेयर दुकान के संचालक गोपाल केडिया ने बताया कि रंग, पुट्टी,आदि सामानों को मिलाकर लगभग 2 लाख रुपए से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को दुकान से निकाला जा सका है। इधर मुरी पुलिस ट्रक को जब्त कर घटना की छानबीन में जुटी है।
कार को धक्का मारते हुए ट्रक हार्डवेयर दुकान में जा घुसा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.