angara(ranchi) पूर्व पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन की सफलता को लेकर ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक ने बुधवार को अनगड़ा प्रखंड के अनगड़ा, हेसल, सिकिदिरी व ओरमांझी प्रखंड के चकला व जयडीहा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। उमेश कुमार बड़ाईक ने बताया कि इइएफ ग्राउंड में पूर्व पंचायत प्रतिनिधि का सम्मेलन किया जा रहा है। इसमे रांची जिला के सभी प्रखंडों से पूर्व जिप सदस्य, पूर्व प्रमुख, पूर्व मुखिया, पूर्व पंसस, पूर्व वार्ड सहित ग्रामप्रधान शामिल होंगे। राजनीतिक रूप से आदिवासी समाज को जागरूक करने के लिए जुलाई के तीसरे सप्ताह में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अर्जुन पाहन, किरण पाहन, रामशक्ल मुण्डा, आदित्य महतो आदि उपस्थित थे।
पूर्व पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन की सफलता को ले चलाया जनसंपर्क अभियान
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.