दिल्ली: दीक्षांत समारोह में प्रो अनिल कुमार की पुस्तक का हुआ विमोचन

पुस्तक का विमोचन करते
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) क्राउन प्लाजा न्यू दिल्ली के दीक्षांत समारोह में प्रो अनिल कुमार के द्वारा लिखी गई मिंदफुल मेटाकॉर्फोसिस, मशीन माइंड्स, एरिटिफिकल इंटेलिजेंस, मैट्रीमोनियल वायलेंस, द ग्रेविटी, द लॉ इन द एज ऑफ, द आर्ट ऑफ स्पोर्ट्स, वूमेंस लीडरशिप सहित 15 पुस्तकों का विमोचन किया गया। दीक्षांत समारोह का आयोजन नीलम यूनिवर्सिटी के निर्देशक डॉ अनिल कुमार के द्वारा आयोजित की गई थी। समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा, वाइस चांसलर ऑफ नीलम यूनिवार्सिटी प्रो शमीम अहमद, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर हैंडीक्राफ्ट्स एंड कारपेट सेक्टर स्किल काउंसिल डॉ  कृष्ण कुमार, निर्भया रेप कांड के सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा आदि उपस्थित थी।


परिवर्तनकारी शिक्षा के वातावरण को तथा उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने की डॉ अनिल कुमार की अच्छी पहल: नागमणी

केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की ज्ञान और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास के निर्माण को सक्षम करने, राष्ट्रीय प्रगति और मानवता के लिए महत्वपूर्ण योगदान देणेवाले उद्यम नेताओं को तैयार करने के लिए एक परिवर्तनकारी शिक्षा के वातावरण को तथा उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने की डॉ अनिल कुमार ने अच्छी पहल की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजय कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ अनिल कुमार एक लेखक के रूप सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक बधाई देना चाहूंगी। यह पुस्तक न केवल उनके गहन ज्ञान और अनुभव का प्रमाण है, बल्कि उन लोगों के लिए मार्गदर्शन का एक प्रतीक भी है जो कूटनीति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जटिल दुनिया को समझने की इच्छा रखते है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र- छात्राएं का खास दिन था वे गाउन व टोपी पहने हुए थे। जिससे वे काफी खुश नजर आ रहे थे। समारोह में आए हुए अतिथियों ने उपस्थित छात्र- छात्राएं को डिग्री, प्रशस्ति पत्र और पदक दे कर सम्मानित किया गया। 

डा. अनिल कुमार की लिखित पुस्तकें मार्गदर्शक

यूथ आइकन क्वीन ऑफ एक्टर एंजेल मरीना तिर्की, फिल्म एक्ट्रेस सिंगर एंड डांस परफॉर्मर शिखा मल्होत्रा, मैनेजिंग डॉयरेक्टर संदीप चहल, डॉ रंजीत कुमार इंजीनियर सतीश कुमार, इनकम टैक्स ऑफिसर गंगासागर आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रो शमीम, सुधाकर द्विवेदी, संजय वर्मा, प्रो विजय कुमार, प्रो ललित कुमार सागर, डा मनीष सिंह, अतीफ रशीद, सीतेश नारायण, हृदय रंजन, डा अजय कुमार करण समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم