angara(ranchi) सरगम फाउंडेशन के द्वारा शनिवार को नवागढ़ चौक में एक घायल कुत्ता का रेस्क्यू किया गया। सुबह में अज्ञात वाहन ने कुत्ता को ठोकर मारकर घायल कर दिया था। कुत्ता लगातार कराह रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरगम फाउंडेशन को दी। तत्काल फाउंडेशन के लोग नवागढ़ पहुंचे व घायल कुत्ता का रेस्क्यू कर अपने शेल्टर ले आये। शेल्टर में कुत्ता का इलाज किया जाएगा। सरगम फाउंडेशन के सोमेन मजूमदार ने बताया कि कुत्ता के रेस्क्यू व लाइफ बनाने को लेकर संस्था काम करती है। रेस्कयू करनेवालों में पूनम कुमारी, अभिषेक व धीरज शामिल था।
घायल कुत्ते का किया गया रेस्क्यू
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.