एसएसबी अनगड़ा में “योगा और मेडिटेशन सेंटर”का उदघाटन

अनगड़ा। एसएसबी 26वीं वाहिनी अनगड़ा में शनिवार को “योगा और मेडिटेशन सेंटर”का उदघाटन किया गया। इसका उदघाटन क्षेत्रक मुख्यालय, (विशेष प्रचालन) एसएसबी गया के उप-महानिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह नेगी ने वाहिनी परिसर में इन्होंने पौधरोपण भी किया। कमांडेंट एसडी शेरखाने ने उप-महानिरीक्षक को जवानों के लिए चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं यूनिट फ्रेश कार्नर, जवान एनक्लेव, अधिनस्थ अधिकारी क्लब, शिवाजी हाउस, शहीद चारू चन्द्र पाठक पवेलियन, शहीद वाटिका, बार्बर लॉज, केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार, शहद वाटिका आदि की जानकारी दी। सभी का भ्रमण कराया गया। उप-महानिरीक्षक ने कमांडेंट शेरखाने के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم