हिंडाल्को मुरी कराएगा भक्ति वेदांत गुरुकुल में शेड का निर्माण

 silli(ranchi)  हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबलिटी (सीएसआर) पहल के तहत समाजिक उत्कृष्टता कार्यक्रम के अंतर्गत कुटाम के भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम में शेड निर्माण का शिलान्यास प्लांट प्रमुख  रोहित चौरसिया एवं एच आर अरुण कुमार राय के द्वारा  किया गया। अधिकारीयों ने कहा कि  इस परियोजना के माध्यम से हमारी संबंधित योजनाओं को अधिक विस्तार देने का अवसर प्राप्त हुआ है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग ने इस परियोजना को समर्थन दिया है, जिससे भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम के शिक्षा- प्रशिक्षण कार्यों को सुधारने में मदद मिल सके। यह शेड आश्रम के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए एक सुविधाजनक स्थल प्राप्त करेगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत हिंडाल्को के अधिकारियों ने व्यक्तिगत रुप से भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम के प्रति अपनी संवेदन शीलता व्यक्त की है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय समुदाय को भी लाभ प्राप्त होगा और यह समाजिक उत्कृष्टता पहल विशेषता शिक्षा और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। हिंडाल्को भविष्य में भी इस प्रकार की सीएसआर पहलों के माध्यम से समाज की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगी। इस मौके पर  हिंडालको के पवार प्लांट हेड नवनीत श्रीवास्तव, सीएसआर हेड अनिल सिंह, सहायक महाप्रबंधक अविषेक प्रताप सिंह एवं गुरुकुल के अस्तोका कृष्ण दास, करुणावतार गौर दास, सुबल दास, विजय दास समेत गुरुकुल के छात्र एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم