silli(ranchi) सिल्ली रामडेरा स्थित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय टू व्हीलर मैकेनिक प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाणपत्र व टूल किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर साइंस एंड इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, आफ साइंस बंगलौर के चंदन कुमार उपस्थित थे। उन्होंने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण लेकर अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित करें। इंस्ट्रक्टर ईटीसी हेड डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर झारखंड की खुशबू पासवान ने भी सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थी को आत्म विश्वास के साथ अपना स्वयं का स्वरोजगार शुरू करने की बात कही, रुडसेट संस्थान के निदेशक ने संजीत कुमार ने प्रशिक्षणार्थी को कहा की आप सभी लोग बैंक से लोन लेकर भी आप अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ा सकते है। मंच का संचालन वरिष्ट संकाय जगदीश चंद्र महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ट संकाय अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में रांची जिला के विभिन्न प्रखंड से आए 19 प्रशिक्षणार्थी ने प्रशिक्षण प्राप्त किए। इस मौके पर दशरथ कुमार महतो, महेश रुहिदास , उपस्थित थे ।
रूडसेट सिल्ली: स्वरोजगार से पायें रोजगार
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.