angara(ranchi) मुखिया संघ अनगड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पंचायती राज निदेशक निशा उरांव से मिला व अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्कूल, आंगनबाड़ी, पीडीएस दुकान व जमीन के खरीद बिक्री में मुखिया को नियंत्रण का अधिकार देने की मांग की गई है। नेतृत्व कर रहे सिरका के मुखिया रौशनलाल मुण्डा ने कहा कि अंचल व प्रखंड मुख्यालय में मुखिया का उचित सम्मान नहीं किया जाता है। समीक्षा बैठक में मुखिया को नही बुलाया जाता है। ज्ञापन में आंबेडकर आवास के वितरण में मुखिया की अनुशंसा आवश्यक करने सहित मुखिया को वेतन, पेंशन व भत्ता दिये जाने की मांग की गई है। मौके पर अध्यक्ष कृष्णा मुंडा, सरिता तिर्की, सहदेव बेदिया, कविता देवी, सारथी देवी, विजय उरांव, सीमा देवी, शांति मुंडा, राजेन्द्र बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, दुर्गा पाहन, डोली कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में प्रखंड प्रशासन मुखिया को नही बुलाता, सौंपा ज्ञापन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.