sonahatu(ranchi) सरकार के उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत प्रखंड के जिंतू पंचायत सचिवालय में समारोह आयोजित कर पंचायत के मध्य विद्यालय हितजारा, मध्य विद्यालय पोआदिरी, मध्य विद्यालय जिंतू, मध्य विद्यालय कुडियामु के छात्र-छात्राओं के बीच 58 साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा कार्यालय सोनाहातू के द्वारा किया गया। साइकिल वितरण पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा के द्वारा किया गया। वितरण के अवसर पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक, सचिव शिवनाथ मछुआ, बीआरसी के इंद्रजीत बैठा, स्कूल के शिक्षक घासीराम पातर मुंडा, मनोज कुमार साहू, पंकज कुमार, कृष्ण सिंह मुंडा, नंदकिशोर महतो, सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
58 बच्चों को मिला साइकिल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.