silli(ranchi) सिल्ली एवं आसपास क्षेत्रों में गुरुवार को वट सावित्री व्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लुपुंग राॅयल काॅलोनी व सिल्ली बाजार काली मंदिर के समीप समीप स्थित वट वृक्ष समेत सिल्ली के अन्य जगहों में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की। ग्रामीण क्षेत्र में भी महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना की और सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा। महिलाएं सुबह से ही सज सवर कर पूजन की थाली सजाकर वट वृक्ष के समीप पहुंची और पूजा-अर्चना की। वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए पूज-अर्चना कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने पुरोहित से वट सावित्री की कथा सुनी। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ लगने लगी थी। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर विधिविधान से पूजा अर्चना किया।
पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.