 |
| प्रतीकात्मक |
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने वाला गेतलसूद का लाइनमैन पिछले 10 दिनों से अंधेरे में है। गेतलसूद जराटोली निवासी बाबूलाल महतो व शैलेश महतो के गांव का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। कई बार खुद बाबूलाल ने खराब ट्रांसफार्मर को विभाग से बदलने का आग्रह किया। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। बाबुलाल बताते है, फरियाद करते करते थक गए है। बारिश के कारण हमेशा बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने में लगे रहते है। लेकिन मेरा ही गांव दस दिनों से अंधेरे में है। समस्या यह है कि चार्ज के अभाव में मेरा मोबाइल हमेशा डाउन हो जा रहा है जिससे अन्य उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है। विभाग सुन ही नही रहा है। हमेशा कल दे देंगे का टलावा दिया जा रहा है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.