![]() |
मृत प्रेम कुमार महतो |
लेनदेन को लेकर जोन्हा के संजय से हुआ था बकझक
![]() |
रोती बिलखती मां |
अनगड़ा पुलिस ने बताया की युवक की शव को पिछले महीने 21 मई को ही अनगड़ा महलीहुहु में बंद पड़े एक पत्थर खदान से बरामद किया था। पुलिस का मानना है कि हत्या कर शव को खदान में फेंका गया था। परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ पता चल जाएगा। 14 जून को उनके परिजन ने अनगड़ा थाना उनकी तस्वीर को देख पहचान की। घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बताया कि वह घर के कमाऊ सदस्य था। जिससे घर चलता था। गांव में ही वह छोटा सा किराना दुकान चलाता था। परिवार में माता पिता के अलावे छोटा एक भाई दो बहन है। एक बहन की शादी हो गई है।
अंतिम दर्शन भी नही कर पाया परिवार
अपने पुत्र का मुंह भी नहीं देख पाए परिजनों का इसका मलाल है। परिजनों को अनगड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक प्रेम कुमार का शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया था रिम्स प्रबंधन के द्वारा 5 दिनों के बाद अज्ञात शव मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के उनके दोस्त वरुण कुमार महतो से अपने बाइक को 20 मई को मृतक प्रेम कुमार महतो बैंक जाने के नाम पर लिया था। दो दिन तक वापस नही करने पर वे उनके घर पर उसके संबंध में जानकारी लिया परंतु उसके घर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर वरुण कुमार ने सिल्ली थाना को एक लिखित सूचना भी दी थी।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.