सिल्ली विस क्षेत्र में वन आधारित टूरिज्म का होगा विकास: सुदेश

 

योजनाओं को अंतिम रूप देते सुदेश
तारकेश्वर महतो/Silli(ranchi) पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो के कांके रोड रांची स्थित आवास में रांची के डीएफओ श्रीकांत वर्मा, रेंजर राजेश कुमार के साथ एक आवश्यक बैठक हुई । जिसमें जोन्हा और सिल्ली क्षेत्र में कम्युनिटी ईको टुरिज्म को बढ़ावा देने तथा ग्रीन सिल्ली अभियान के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के द्वारा पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए गए। सुदेश ने कहा की सिल्ली विस में वन आधारित टूरिज्म का विकाश किया जाएगा। इसकी कवायद अंतिम चरण में है। सामूहिक सोच के साथ आगे बढ़ना है। इसके तहत सिल्ली के खाली पड़े टुंगरियो को चिन्हित कर उनमें फलदार पौधरोपण कार्य पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इसमें उड़ीसा से बड़े वृक्षों को भी मंगवाकर पौधारोपण किया जाएगा। मुरी डूंगरी तथा अंबेडकर पार्क को सुसज्जित किया जाएगा। कुछ खाली पड़े स्थान को चिंतित करते हुए उसे घना जंगल के रूप में पौधारोपण कार्य किया जाएगा। सिल्ली कला केंद्र में खाली पडे़ स्थानों में पौधरोपण किया जाएगा साथ ही इसके परिसर को एक सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। सुरसू घाटी को पर्यटन की दृष्टि से सुसज्जित किया जाएगा जिसके लिए इसमें वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा। जोन्हा फॉल के आसपास कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कार्यक्रम तैयार किए गए हैं जिसमें मुरी डूंगरी के जंगल क्षेत्र में चिन्हित कर 5 किलोमीटर का वाकिंग ट्रैक एजेंसी द्वारा बनवाया जाएगा। डियर पार्क के ऊपर गेस्ट हाउस का पुनरुद्धार तथा पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा इसमें ऑडियो विजुअल सेंटर में कॉन्फ्रेंस हॉल के रूप में विकसित किया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم