angara(ranchi) भाजपा रांची ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार शुक्रवार को दिल्ली स्थित कार्यालय में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से मिले। क्षेत्र की कई समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में महिला कल्याण एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की निगरानी का आह्वान किया। इन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद ले जिससे बच्चों व केंद्र का विकास हो सके। गोद लेने से कुपोषण के शिकार बच्चों को पोष्टिक भोजन, फल आदि मिल सकेगा। आम लोगों की समभागिता से देश से कुपोषण को भगाया जा सकेगा। जैलेन्द्र कुमार ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि जागरूकता अभियान चलाकर मिशन मोड में आम लोगों की भागीदारी आंगनबाड़ी केन्द्रों के गुणात्मक विकास में लगाया जाएगा। इस अवसर पर रांची महानगर के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश साहू, पूर्व महामंत्री नंदकिशोर अरोड़ा, एससी मोरचा रांची ग्रामीण महामंत्री संजय नायक आदि उपस्थित थे।
महिला व बाल विकास कल्याण मंत्री से मिले भाजपा नेता जैलेन्द्र
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.