angara(ranchi) राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने मंगलवार को गेतलसूद में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि देश में मोदी की गारंटी शत प्रतिशत लागू है, भाजपा ने अपने सभी वायदों को पूरा करने का काम किया है। मौके पर गेतलसूद बाजार चौक में पदयात्रा कर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए वोट मांगा। संचालन जैलेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, रणधीर चौधरी, सुबोध सिंह, सत्यदेव मुण्डा, रामनाथ महतो, मानकी राजेन्द्र शाही, अमरनाथ चौधरी, राजेन्द्र महतो, बुधराम बेदिया, मानेश्वर मुंडा, बन्नु बेदिया, पंचम भोगता, शंकर बैठा, संजय नायक, कमलाकांत मुंडा, सोहराय बेदिया, गौरीशंकर मुण्डा, दिनेश बेदिया, एतवा बेदिया, मंजोती देवी, अजय करमाली, रोहित बेदिया, सोहन बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
गेतलसूद में राज्यसभा सदस्य ने की पदयात्रा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.