big breaking/ प्रेम-प्रसंग में पटना निवासी फूड ब्लागर ने की आत्महत्या

मृतक प्रिंस
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  पटना निवासी फूड ब्लागर युवक प्रिंस कुमार(28) ने सोमवार को अनगड़ा के हाहे में अपने मित्र के किराये के मकान में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर दो बजे की है। प्रिंस फिलहाल रांची में रहकर व भाड़े का वाहन चलाता था। मकान बेड़वारी निवासी मनीराम महतो का था। घटना के समय प्रिंस का मित्र कुछ खादय सामग्री खरीदने बाजार गया हुआ था। वापस आने पर प्रिंस को पंखे से लटका पाया। प्रिंस पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी विनय सिंह का पुत्र था। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पो सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची व शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।  

सुसाइट से पूर्व प्रेमिका से मिलकर दोस्त के घर पहुंचा था 

पुलिस कई ऐंगल से सुसाइट के मामले की जांच कर रही है। प्रिंस फूड ब्लागर था। यू-टयूब में प्रिंस फूड ब्लागर के नाम से इसका वीडीओ चलता था। इधर सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। उषा मार्टिन विवि की एक युवती के साथ इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। हमेशा वह अपनी प्रेमिका से मिलने अनगड़ा आता था। दोस्त के यहां रूककर वह प्रेमिका से मिलता था। घटना से कुछ समय पूर्व प्रिंस अपनी प्रेमिका से मिलकर भी आया था। प्रिंस का दोस्त भी उषा मार्टिन विवि का छात्र है। इधर अनगड़ा थाना के एसआई रवि शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोस्त से पूछताछ की जा रही है। वरीय अधिकारियों के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم