टाप स्कूल: कस्तूरबा स्कूल सोनाहातू व झारखंड बालिका स्कूल राहे

sonahatu(ranchi) राज्य परियोजना निदेशक, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रांची आदित्य रंजन के द्वारा पूरे  झारखंड राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों का प्रोजेक्ट इंपैक्ट हेतु गहन निरीक्षण कराया गया था। जिसमें लगभग 60 से ज्यादा बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 23 अप्रैल को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातू और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे का भी निरीक्षण किया गया था। इस दौरान टीम के सभी बिंदुओं पर दोनों विद्यालय खरे उतरे और विद्यालय की शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्था से टीम बहुत ही खुश हुई। पूरे झारखंड राज्य के बेस्ट 82 और रांची जिले से चयनित 4 स्कूल का चयन किया गया। इसमे सोनाहातू और राहे से विद्यालय को चुना गया। वार्डेन शशि बाड़ा और परमेश्वरी कुमारी इसके लिए अपने विद्यालय के सम्पूर्ण छात्राओं और टीम वर्क को इसका श्रेय देती है साथ ही अंशकालिक शिक्षकों को भी इसका श्रेय देती है। जिन्होंने मेहनत कर विद्यालय को इस मुकाम पर पहुंचाया है। टीम द्वारा लो कॉस्ट, नो कॉस्ट हाई कोस्ट द्वारा किए गए कार्य, शैक्षणिक गतिविधि, क्लासरूम, पुस्तकालय, बागवानी, बाल संसद, लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम, खेल सुविधा, साफ सफाई, बाथरूम सफाई, छात्रावास, स्कूल परिसर, माहवारी कक्ष, रसोईघर, पार्किंग सुविधा और अन्य गतिविधियों पर विद्यालय का मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया था ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم