GA4-314340326 बारेंदा और सोनाहातू में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बारेंदा और सोनाहातू में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

sonahatu(ranchi)  रांची लोकसभा के सिल्ली विधानसभा अंतर्गत सोनाहातू मंडल के जामुदाग और बारेंदा मंडल में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, रविवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजाराम महतो,भाजपा सिल्ली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र पटेल एवं भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने संयुक्त रूप में फीता काटकर किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो,बारेंदा मंडल अध्यक्ष मनोज महतो,नेहरू महतो, अजित महतो, लोहरा महतो, सुभाष महतो, राजेन्द्र साईं, देवपाल महतो, राजकुमार महतो सहित पार्टी के अन्य वरीय नेता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के बाद विधायक प्रबोध मिंज ने मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम के संबंध में विचार विमर्श किया। कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर लोगो को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने को कहा गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم