वर्ल्ड थेलेमेसिया डे पर सीआईटी में चलाया जागरूकता अभियान

angara(ranchi)  सीआईटी में गुरूवार को वर्ल्ड थेलेमेसिया डे पर जागरूकता अभियान सह सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार का आयोजन रिम्स एवं सीआईटी के एनएसएस, यूबीए इकाई के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इसमें थेलेमेसिया बीमारी से जुड़े मिथक, लक्षण व इलाज की जानकारी दी गई। साथ ही रक्तदान व इसके लाभ की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता रिम्स ब्लड बैंक के सीनियर रेजिडेंट डा. चंद्र भूषण ने बच्चों में होनेवाली इस बीमारी के रोकथाम के लिए आवश्यक टिप्स दिया। इन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन, बोन मेरो ट्रांसप्लांटेशन, दंपति के लिए प्री मैरिज स्क्रिनिंग आदि के बारे में बताया। इन्होंने विद्यार्थियों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने कस आहवान किया। कहा कि रक्तदान किसी के लिए जीवनदान होता है। इस अवसर पर प्राचार्य डा. एल रंगनाथन, एनएसएस प्रभारी प्रो. अरशद उस्मानी, डा. आलोक कुमार, डा. रितेश कुमार, प्रो. दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم