 |
आजसू पार्टी की बैठक में उपस्थित सदस्य |
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) रांची संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को विजयी बनाने के लिए मंगलवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाया। गोंदलीपोखर में बैठक कर रणनीति बनाया गया। बैठक की
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने की।
प्रभारी के रूप में केन्द्रीय सचिव मनीष नाथ उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव व विशिष्ट अतिथि जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा थे। पारसनाथ उरांव ने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे को रांची सीट से पूरा करना है। इसमें आजसू पार्टी की उल्लेखनीय भूमिका रहेगी। आजसू कार्यकर्ता तन-मन से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अपने वोटर को एकजुट करेगा।
रौशनलाल मुण्डा ने कहा कि 2 मई को संजय सेठ के होनेवाले नामांकन कार्यक्रम में अनगड़ा प्रखंड सहित पूर खिजरी विस क्षेत्र से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अतिथि के रूप में केन्द्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह व महिला आजसू जिलाध्यक्ष वीणा देवी थी। प्रभारी मनीष नाथ ने बताया कि 25 मई को होनेवाले मतदान के लिए पंचायतवार तैयारी की गई। प्रभारी बनाकर प्रत्येक मतदाता को घर से बूथ तक लाने का आहवान किया गया। यह भी सुनिश्चित किया गया कि हमें हर हाल में अपना अपना बूथ को जीतना है। कम से कम 370 वोट एक बूथ में भाजपा को दिलाना है।
इस अवसर पर जिला सचिव अजित महतो, बीरबल बैठा, साहेब राम महतो, ज्योतिष महतो, मोहन महतो, प्रेम कुमार साहू, सुनील करमाली, उमेश महतो, महावीर महतो, किशुन महतो, अर्जुन राम, आसाराम महतो, पारसनाथ महतो, फलींद्र महतो, जगदीश महतो, उमेश ठाकुर, सविता महली, गणेश उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.