![]() |
मृतक सोनू साहू |
![]() |
घटनास्थल पर पड़ा शव |
सोनू स्कूटी में सवार होकर खेलगांव स्थित ओरियंट क्राफट में काम करके वापस अपने घर बेड़वारी लौट रहा था। इसी बीच जोर से आंधी चलने लगी। जैसे ही वह सिलवे स्कूल के पास पहुंचा आम का एक पेड़ उसके उपर आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पेड़ की चपेट में एक कार व दो अन्य बाइक सवार भी आया। अन्य को मामूली चोट लगा है। सोनू की मौत की खबर मिलने ही पूरा परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
अपडेट: स्कूटी से घर आ रहे युवक व सीआईटी की छात्रा पर गिरा पेड़, दोनो की मौत।
Angara/ इस दुर्घटना में सीआईटी की छात्रा ज्योति कुमारी की भी मौत हो गई। जबकी ज्योति की सहेली आशा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई। ज्योति व आशा 2021 बैच सिविल इंजिनियरिंग की छात्रा थी। ज्योति अपनी सहेली आशा के साथ टाटीसिलवे से सीआईटी आ रही थी। सिलवे स्कूल के पास ज्योति के स्कूटी पर भी पेड़ गिर गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ज्योति की मौत हुई। अन्य घायलों में उदित मरांडी तथा झुनकी देवी हेसल शामिल है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.