GA4-314340326 राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

 rahe(ranchi) थाना परिसर में  ईद उल फितर,रामनवमी ओर सरहुल पर्व  को लेकर थाना प्रभारी फैज रब्बानी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पर्व त्योहार  के दौरान शान्ति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सभी समुदाय के लोगों से विशेष रूप से चर्चा किया गया। हर पर्व में उत्पन्न होने वाली परेशानी की चर्चा की गई। बैठक में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद उल फितर,रामनवमी ओर सरहुल मनाने को कहा गया। इस दौरान सभी से अपील किया गया कि  त्यौहार को लेकर एक दूसरे में भाईचारे का माहौल बनाये रखें। बैठक में कहा गया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखा जायेगा एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर करने एवं असमाजिक भड़काऊ गाने बजाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई किया जायेगा। शांति समिति की बैठक में मौके पर समाजसेवी बिलू ठाकुर, मनोज चटर्जी, कमलाकांत सिंह,सुरेन्द्र प्रजापति, रंग बहादुर महतो,अमजद अली, मोइन अंसारी, उप प्रमुख उमेश महतो, राजकिशोर मेहता, क्षेत्र मोहन महतो, मुखिया कृष्णा पातर, श्याम सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान द्रोण सिंह मुंडा, अक्षय महतो, संजय महतो, गदाधर महतो आदि मौजूद थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم