GA4-314340326 स्वागत: सुदेश महतो से मिले अर्जुन अवॉर्ड विजेता

स्वागत: सुदेश महतो से मिले अर्जुन अवॉर्ड विजेता

Silli(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के रांची स्थित आवास पर रविवार को बिरसा मुंडा तीरंदाज़ी एकेडमी सिल्ली के मुख्य संरक्षक सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सुदेश कुमार महतो तथा एकेडमी की अध्यक्ष सह झारखण्ड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो से भारतीय तीरदांजी की पहली अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित कृष्ण घटक  एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के सहायक सचिव गुंजन ओबेरॉय से मिले। एकेडमी को ओर बेहतर बनाने को लेकर हुई चर्चा। इस मौके पर अर्जुन अवॉर्ड  कृष्ण घटक ने कहा अधिकांश लोग प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के बारे में ऐसे जिक्र करते हैं जैसे वे दोनों एक ही चीज हैं। हालांकि वे खिलाड़ी और टीम के साथ काम करने के दो अलग अलग तरीके हैं, उनमें एक महत्वपूर्ण बात एकमत है। दोनों ही उस खिलाड़ी के साथ मजबूत, विश्वासपूर्ण संबंधों का विकास करने में सक्षम होने की उनकी प्रभावकारिता पर निर्भर हैं। जिसकी मदद प्रशिक्षक या मार्गदर्शक कर रहा है। ऐसे संबंधों का निर्माण करने के लिए यह सीखना कि सहमति-जन्य वार्तालाप कैसे आयोजित किए जाए, सचमुच महत्वपूर्ण होता है।उन्होंने  कहा कि कभी भी किसी समय एकेडमी    को उसकी जरूरत पड़े तो वह हमेशा उनके साथ है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कोच प्रकाश राम, हरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم