GA4-314340326 बूथ जीते चुनाव जीताे इस नीति से हमें कार्य करना है-जितेंद्र सिंह पटेल

बूथ जीते चुनाव जीताे इस नीति से हमें कार्य करना है-जितेंद्र सिंह पटेल

 silli(ranchi)  भारतीय जनता पार्टी  सिल्ली मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। सभी को प्रभारी जितेन्द्र सिंह पटेल एवं संयोजक विनय महतो धीरज ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र सिंह पटेल शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते जितेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता इस नीति पर हमें कार्य करना है।उन्होंने कहा कि पूरे मंडल में बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करना है, वहीं कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता घर- घर जाकर लाभार्थीयों से संपर्क करें। 

विधानसभा संयोजक विनय महतो धीरज ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्य करना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी को सक्रिय करना है।केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री उमेश महतो, महामंत्री शिवलाल महतो, हरिहर महतो, विश्वनाथ महतो, रघुवीर महतो, राजेन्द्र प्रसाद सांई, कंचन सोनार, अमित कुमार महतो, भोलानाथ मांझी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم