GA4-314340326 बूथ को जीतना ही एकमात्र उददेश्य: सीपी सिंह

बूथ को जीतना ही एकमात्र उददेश्य: सीपी सिंह

angara(ranchi)  लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का एक दिन–एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को खिजरी विधानसभा अंतर्गत प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हेसल में हुआ। केंद्र सरकार के उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ विपक्षी गठबंधन के जन विरोधी नीतियों के प्रचार-प्रसार करने का आह्वान मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह कहा कि हमें अपने बूथों पर विशेष फोकस करना है, हमें अपने अपने बूथों को जीतना है। मौके पर बूथ जीतो देश जीतो का संकल्प लिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के मंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रभारी रौशनी खलखो थी।  


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो व संचालन अमरनाथ चौधरी ने किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विनय जायसवाल, डा. अमर कुमार चौधरी, मानकी राजेन्द्र शाही, राजन साहू, मनोज कुमार चौधरी, अजय महतो, रामनाथ महतो, सुजीत सोनी, अनुपमा देवी, जगेश्वर महतो, वनमाली महतो, धनीराम महतो, दिलीप मेहता, अशोक मुंडा, राजेन्द्र महतो, उमेश यादव, जगेश्वर महतो, राजेन्द्र मुण्डा, दुर्गा महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم