GA4-314340326 सौहार्द की मिसाल: अंजुमन इस्लामिया ने गोंदलीपोखर रामनवमी झंडा मिलन में लगाया सेवा शिविर

सौहार्द की मिसाल: अंजुमन इस्लामिया ने गोंदलीपोखर रामनवमी झंडा मिलन में लगाया सेवा शिविर

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  गोंदलीपोखर में रामनवमी अस्त्र-शस्त्र व झांकी प्रतियोगिता में रामभक्तों की सेवा को लेकर अंजुमन इस्लामिया रांची ग्रामीण की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में पहली बार सेवा शिविर लगा। इसमें चिलचिलाती घूप में प्रखंड के हेसल, मासू, तुरुप, मंझलाटोली, चिलदाग, साल्हन सहित कई गांवों के आए रामभक्तों को पानी, चना, आम पानी उपलब्ध कराया गया। सभी ने इस सेवा शिविर की सराहना किया। सेवा शिविर में के माध्यम से सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ बनाने का प्रयास किया गया। मुस्तफा अंसारी बताते है राम हमारे अराध्य है और हम सभी को मिलजुलकर रामनवमी का त्योहार मनाने की जरूरत है। राम और रहीम के भाइचारे को कभी मिटने नही देना है। हम सब भाई है और हमेशा मिलजुल कर पर्व को मानते आए हैं और आगे मानते रहेंगे।

शिविर में सिकंदर अंसारी, अब्बास अंसारी, इब्राहिम अंसारी, गुलजार अंसारी, आदित्य मिश्रा, अशफ़ाक अंसारी, समाऊल अंसारी, मो. अंसार, सज्जाद अंसारी, यासीन अंसारी सहित अन्य लोग रामभक्तों के स्वागत में घंटो खड़े रहे। और सेवा करते रहे। शिक्षाविद डा. अमर कुमार चौधरी ने कहा यह अनगड़ा प्रखंड के लिए ऐतिहासिक पल है, प्रखंड के लोग हमेशा एक साथ मिलकर भाईचारे को मजबूत करते आ रहे है। यह सेवा शिविर इस भाईचारिगी को और बल देगा। मुस्तफा अंसारी समाजिक सदभाव बना रहे इसको लेकर हमेशा से प्रयत्नशील रहे है। रामभक्त वीरेन्द्र सिंह भोगता बताते है अंजुमन इस्लामिया ग्रामीण के मुस्तफा अंसारी का यह प्रयास सराहनीय है। आज के समय में पूरे देश में इस सामाजिक समरसता की जरूरत है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم