silli(ranchi) समाजसेवी अमित सिंह मुंडा (गडाम), अनिल सिंह मुंडा एवं मिल्ली सरना समिति के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड के कोंकालगाम गांव में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दिया। इस दौरान सिल्ली सरना समिति कि ओर से शोक संतप्त परिजनों को खाद्य सामग्री एवं वस्त्र प्रदान किया गया। खाद्य सामग्री में चावल, दाल, आलु समेत अन्य सामग्री दिया गया। ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटना में घायल रनजीत सिंह मुंडा का पिछले 11 अप्रैल को इलाजके दौरान मौत हो गया है। अनिल सिंह मुंडा ने बताया कि मृतक के परिजनों को खाद्य सामग्री एवं परिवार के सभी सदस्यों को वस्त्र उपलब्ध कराया गया। साथ ही अन्य हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं अमित सिंह मुंडा ने कहा पुरा सरना समिति के लोग शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। इस मौके पर सिल्ली सरना समिति के हजारी मुंडा, मुखिया भरत मुंडा, रमेश मुंडा एवं परिजन उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.