rahe(ranchi) प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर रविवार को राहे प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव का आयोजन कटियाडीह गांव में किया गया। पाहन शिवनाथ मुंडा, दिलीप मुंडा ओर मुची राम मुंडा ने विधिवत सिंगा-बोंगा की पूजन किये। सरना समिति के तत्वावधान में प्रखंड के सभी नौ पंचायत के सरना समिति के सांस्कृतिक दल उपस्थित होकर भव्य शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा कटियाडीह से शुरू होकर नावागांव, पाठकडीह, सुभाष चौक राहे होते हुए भगतसिंह चौक गोमदा पहुंची।
शोभायात्रा पुनः काटियाडीह वापस लौटी। शोभायात्रा में एक दूसरे को गुलाल लगा कर त्यौहार की बधाई दी गई। आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में ढोल नगाड़ों के थाप में नृत्य करते हुये झारखंडी लोक संस्कृति का जीवंत झांकी प्रस्तुत किया। महोत्सव में प्रखंड के सभी मुखिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शोभायात्रा में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.