GA4-314340326 सरहुल मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद

सरहुल मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद


angara(ranchi)  कडरू टोली बीसा में शनिवार को आयोजित सरहुल मिलन समारोह में सांसद संजय सेठ शामिल हुए। सांसद ने सभी पाहनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, आरती कुजूर, सुरेंद्र महतो, सत्यदेव मुंडा, उमेश बड़ाइक सहित अन्य उपस्थित थे। इधर बरवादाग के सीताडीह में सरहुल मिलन समारोह में मुख्य अतिथि झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया थे। इसमें विभिन्न गांवों से नाचते गाते खोरहा टीमें शामिल हुई। सभी टीमों के साथ साथ पाहनों को रामानंद बेदिया ने सम्मानित किया। आयोजन को सफल् बनाने में गणेश बेदिया, दिवाकर बेदिया, सुरेश लोहरा, रतन उरांव, महेश्वर बेदिया, उदय बेदिया, विजय बेक, करमा लोहरा, मनोज लोहरा, अजय लोहरा, ललित बेदिया, आर्शीवाद बेदिया, बबलू उरांव आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم