 |
अविनाश महतो |
.jpeg) |
डोली करमाली |
angara(ranchi) कमला नेहरू इंटर कालेज का इंटर आर्टस व कामर्स का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। आर्टस टापर अविनाश कुमार महतो 409 अंकर लाकर बने। सेकेंड टापर सूरज कुमार 391 व थर्ड टापर जानसन कच्छप 387 अंक प्राप्त कर बने। कुल 304 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 171 प्रथम श्रेणी व 127 द्वीतिय श्रेणी से पास हुए।
कामर्स में डोली करमाली 403 अंक प्राप्त कर कालेज टापर बने। शबनम कुमारी 384 प्राप्त कर सेकेंड व विशाल भगत 373 अंक प्राप्त कर थर्ड टापर बने। कामर्स में कुल 37 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें से 22 प्रथम श्रेणी से पास हुए।
कालेज के अध्यक्ष डा. लालमनी प्रसाद, सचिव नवनीत कुमार सिंह व प्राचार्य डा. अजय कुमार सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.