angara(ranchi) हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2081 के मौके पर मंगलवार को गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी में गंगा आरती का आयोजन हुआ। गंगा आरती के बाद देवताओं का आरती वंदना की गई। द्वीप प्रज्जवलित कर उसे गंगा में प्रवाहित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार थे। क्षेत्र में शांति व समृद्धि बनी रहे इसके लिए प्रार्थना की गई। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि, हिन्दू सनातन संस्कृति धर्म नही जीवन दर्शन है। हिन्दू सनातन जीवन पद्धति को अपनाकर मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। वैज्ञानिकता पर पूरा हिन्दू जीवन पद्धति आधारित है। गंगा आरती का भी हिन्दू धर्म में महत्व बताया गया है। पूजन कार्य पं. ईश्वरचन्द्र गोस्वामी, दिगंबर दास गोस्वामी व बटेश्वर दास गोस्वामी ने की। पूजन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर उपमुखिया शंकर बैठा, पूर्व मुखिया गौरीशंकर मुण्डा, संतोष कुमार सिन्हा, संजय नायक, बिगेश्वर महतो, भोला महतो, राज बैठा, संजय महतो, मंतोष महतो, शुभम गोस्वामी, धरमवीर नायक, मुन्ना नायक, देवेन महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
गंगा आरती में जैलेन्द्र कुमार ने कहा, हिन्दू सनातन संस्कृति जीवन दर्शन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.