Angara(ranchi) सिकीदिरी स्थित जनकल्याण समर्पण संस्थान की कमिटी का रविवार को विस्तार किया गया। संस्थान कार्यलय में सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कमिटी के विस्तार किया गया। कुंती देवी को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, गोला निवासी मेंहदी मुंडा को रामगढ़ जिलाध्यक्ष, बलसरा रिखिया पीठ निवासी चंद्रशेखर पोद्दार को देवघर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि जनकल्याण समर्पण संस्थान अब झारखंड के सभी जिलों एवं सभी प्रखंडों तक संगठन का विस्तार करेगी और पर्यावरण संरक्षण, सेवा कार्य सहित खेल के क्षेत्र में गांव में छुपी प्रतिभाओं को निखारकर राज्य स्तर पर आगे बढ़ाने का काम करेगी। संचालन कोषाध्यक्ष रमण कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव सत्यपाल राउत, खेल प्रभारी अमन कुमार जायसवाल, सह प्रभारी रोहित क्षेत्री, मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार दीपू, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, सदस्य विजय सिंह, मघु करमाली, दीपक राम आदि उपस्थित थे।
जनकल्याण समर्पण संस्थान की कमिटी के विस्तार, मेंहदी मुंडा रामगढ़ व चंद्र शेखर पोद्दार बने देवघर जिलाध्यक्ष
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.