उपलब्धि: चिलदाग प्लस टू स्कूल के दीपक कुमार महतो व अंबिका कुमारी इंटर साइंस के स्टेट टाप टेन में

कैलाश महतो अपने टापर पुत्र दीपक को मिठाई खिलाते

टापर अंबिका कुमारी
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) एसएस प्लस टू हाई स्कूल चिलदाग के दो परीक्षार्थी दीपक कुमार महतो व अंबिका कुमारी जैक आइएससी परीक्षा में स्टेट के टोप टेन में सफलता पाया। दोनों संयुक्त रूप से 469 अंक प्राप्त कर 10वें स्थान पर रहे। दीपक कुमार महतो गेतलसूद शंकरजारा निवासी कैलाश महतो का पुत्र है। पिता कैलाश महतो मजदूरी करता है। वही अंबिका कुमारी राजाडेरा के शासनबेड़ा निवासी सुखदेव महतो की पुत्री है। सुखदेव महतो उषा मार्टिन टाटीसिलवे का कर्मी है। स्कूल के सेकेंड टापर आशीष कुमार महतो ने 458 व थर्ड टापर किरण कुमारी ने 450 अंक प्राप्त किया। 

आरती कुमारी बनी इंटर आर्टस की टापर

आर्टस टापर आरती कुमारी

आर्टस सेकेंड टापर अंजली कुमारी
आर्टस का स्कूल टापर आरती कुमारी को 420, सेकेंड टापर अंजली कुमारी को 413 व थर्ड टापर ममता कुमारी को 356 अंक प्राप्त हुआ। 

अंकित चौधरी बने कामर्स के टापर



कामर्स के स्कूल टापर अंकित चौधरी को 418 अंक, सेकेंड टापर निशू कुमारी को 379 व थर्ड टापर पिंकी कुमारी को 468 अंक प्राप्त हुआ। प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी रवि ने बताया कि विद्यालय से कुल 501 परीक्षार्थी तीनों संकाय शामिल हुये थे. आईएससी में 78 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 18 अनुत्तीर्ण रहे। कामर्स में 45 व आर्टस में 378 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। इंटर आर्ट्स रिजल्ट 90 फीसदी रहा। छात्रों की इस सफलता पर शिक्षक कामेश्वर सिन्हा, विवेक उपाध्याय, रामकृष्ण महतो, किरण कुजूर, अंजली मारिया, शांति लकड़ा, सीमा सरोज, चंदन चौधरी, प्रकाश ठाकुर, निर्मल महतो ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم