angara(ranchi) अनगड़ा थाना की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह में हेसलाबेड़ा भोगता टोली के पास रेलवे पटरी से एक अज्ञात युवक का कई हिस्सों में बंटा शव बरामद किया।घटना शुक्रवार की सुबह 3 बजे की है। शव का सिर धड़ से अलग था। मृतक का उम्र करीब 40-45 वर्ष आंकी जा रही है। वह जींस पेंट पहने हुए था। अनगड़ा थाना प्रभारी चमरा मिंज ने बताया कि शरीर का अधिकांश भाग अलग अलग हिस्सों में मिला है। हाथ, पैर, गर्दन सभी अंग अलग अलग जगहों से मिला है। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। शव की पहचान की जा रही है।
कई हिस्सों में बंटा अज्ञात शव रेलवे लाइन से बरामद
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.