angara(ranchi) जोन्हा में नौ दिवसीय नवाहन परायण पाठ व राम कथा आयोजन को लेकर एक हजार एक महिलाओं व युवतियों ने सोमवार को कलश यात्रा निकाला। कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, मुखिया कृष्णा मुंडा, सारथी देवी व जयराम महली ने किया। मंदिर परिसर से कलशयात्रा शुरू हो बाजार के समीप नदी में पहुंचा। यहां विधिवत गंगा पूजन पर जल का उठाव कर 6 किलोमीटर लंबी ग्राम भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंचकर मंडप प्रवेश किया गया।
मौके पर बताया गया कि अयोध्या के कथावाचक संतोष द्विवेदी मंगलवार संध्या से श्रीराम मंदिर परिसर में रामकथा व प्रवचन करेंगे। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, पंकज गुप्ता, उदय साहू, बलराम साहू, सीताराम साहू, निवारण साहू, विकास साहू, वसंत साहू, संदीप साहू, आशीष साहू, श्रीराम साहू, विनोद मिश्रा, रिंकू गुप्ता, सूरज साहू, प्रकाश साहू, अजीत साहू, किशोर साहू, राजेन्द्र गुप्ता, संदीप मिश्रा, अजय मंडल, नेपाली साहू, शकुंतला देवी, चित्रलेखा देवी, सुलोचना देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.