GA4-314340326 महिलाएं अपनी शक्ति पहचाने

महिलाएं अपनी शक्ति पहचाने

 

silli(ranchi)  झारखंड प्रदेश एकल नारी सशक्ति संगठन के तत्वाधान में सोमवार को बांसारूली पंचायत भवन में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी उपस्थित थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति हमेशा पहचाने की जरूरत है। महिलाओ को अपने हक अधिकार के लिए आगे आना होगा। हजारीबाग से आई संगठिका प्रीति गुड़िया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने महिला दिवस के इतिहास पर चर्चा की तथा झारखंड की वीरांगनाओं का नमन किया। प्रखंड सहयोगी सुबला देवी ने संगठन के इतिहास एवं अपनी जीवनी के बारे अपनी बातों को साझा किया। इस मौके पर उर्मिला देवी, सावित्री मुंडा, आरती देवी समेत दर्जनों महिला उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم