GA4-314340326 सोनिया गांधी के कारण महिलाओं को मिला 33 फीसदी आरक्षण: सुबोधकांत सहाय

सोनिया गांधी के कारण महिलाओं को मिला 33 फीसदी आरक्षण: सुबोधकांत सहाय

angara(ranchi)  रांची जिला महिला कांग्रेस के द्वारा गुरुवार को गेतलसूद डैम किनारे खिजरी विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन सह नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में काम करनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सोनिया गांधी के कारण महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। महंगाई चरम पर है, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में देश भर में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को न्याय नहीं दिलाया है। सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस की ही देन है। 

मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है, आगामी लोकसभा चुनाव में महिला संगठित होकर इसका हिसाब लेंगी। मौके पर रीना मुंडा को ओरमांझी व संगीता कैथा को अनगड़ा प्रभारी घोषित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुंदरी तिर्की, महिला जिलाध्यक्ष मेरी तिर्की, प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, अनिता देवी, संगीता देवी, शांति देवी, बेबी देवी, बबिता देवी, सहनाज खातून, एतवा उरांव, शिवदास गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم