GA4-314340326 महिला अपने घर से हुई लापता

महिला अपने घर से हुई लापता

angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र के कोयनारडीह, खेरवाजारा की महिला रूपन देवी(47 वर्ष) विगत 12 मार्च से लापता है। इस सम्बंध में महिला के भाई राज कुमार बेदिया ने अनगड़ा थाना में गुमशुदगी को लेकर एक सनहा दर्ज कराया है। जिसके अनुसार उसकी विधवा बहन रूपन देवी विगत 12 मार्च को घर में किसी को बगैर बताए कहीं चली गई। सभी रिश्तेदारों व परिचितों के यहां पता करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم