silli(ranchi) पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्थित मृग पुनर्वास कद्र में नव निर्मित बाड़े का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर महिलोंग क्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश कुमार ने नये बाड़े में हीरणों के लिए बनाये गये सेड, चारा रखने के गोदाम आदि की जानकारी विधायक को दी। ज्ञात हो कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह वन व पर्यावरण मंत्री सुदेश कुमार महतो ने इस मृग पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन वर्ष 2012 में 2 एकड़ क्षेत्र में बने बाड़े में 5 हिरणों से शुभारंभ किया गया था। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि अभी हिरणों की संख्या 28 है। हिरणों की संख्या को देखते हुए 6 एकड़ क्षेत्र में नये बाड़े का निर्माण कार्य किया गया है। अब पर्यटकों को भी विचरण करते हीरण आसानी से दिखेंगे। मौके पर वन रक्षी जयप्रकाश साहू, गौतम बोस, अमर कुमार, शशि रंजन महतो, तरुण महतो रंगलाल महतो आदि उपस्थित थे।
सुदेश महतो ने हिरण पार्क में बने नये बाड़े का उद्घाटन किया
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.