angara(ranchi) गोंदलीपोखर में मंगलवार को निर्माणाधीन भव्य शिव मंदिर के छत की ढलाई की गई। दो करोड़ से अधिक की लागत से नागर शैली में शिवमंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। श्रमदान से छत ढलाई की गई। छत ढलाई में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार सहित अन्य शामिल हुए। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी शिव भक्तों के अथक प्रयास व सहयोग से मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर संस्कृति भारत की आत्मा है। मंदिरों के विकास से ही देश का विकास जुड़ा है। इस अवसर पर नीलकंठ चौधरी, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, सचिन केसरी, सूरज साहू, सोनू केसरी, सागर साहू आदि उपस्थित थे।
गोंदलीपोखर शिव मंदिर का श्रमदान से हुआ छत ढलाई
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.