silli(ranchi) पश्चिम बंगाल झालदा भकुवाडीह गांव के स्कूल मंच में विशाल संस्कृत समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुस्तकालय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य सह कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो थे । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी भाषा हमारी संस्कृति की पहचान है। समय के साथ साथ यह विलुप्त होते जा रही है। गांव के युवाओं सोच काफी अच्छा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से निश्चित ही हमारे पूर्वजों द्वारा बनाए संस्कृति, परंपरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व त्योहार में हमारे पूर्वजों की पारम्परिक गीत संगीत हर गांव घर में गया जाता है। जो हमारे संस्कृति की पहचान है। इस संस्कृति को बचाए रखना सभी का उतरदायित्व है, दहेज प्रथा को खत्म करना होगा। दहेज प्रथा को भी समाप्त करने पर बल दिया। इससे आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और भाषा का ज्ञान तो मिलेगा ही साथ ही समाज को मजबूती भी मिलेगी। सांस्कृतिक समारोह संचालन अशोक महतो ने किया। समारोह में बीएन प्रमाणिक, बिजराज महतो, फुलेकेश्वर महतो देवेंद्र नाथ महतो कवि , मुक्तिपद महतो, कवि एवम झारखण्ड सिल्ली की हेमली कुमारी के द्वारा एक से एक लोकगीत कुरमाली लोकगीत झूमर प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही देर रात पन्तता नाच छउ नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वही कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का गांव के मुख्य द्वार से गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल लाया गया जहां उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर समीर महतो उमेश महतो लक्ष्मण महतो जितेंद्र महतो ,जग मोहन महतो, प्रो नीलू महतो, चंचला महतो, नीरज महतो, समीर पोद्दार, जयललिता महतो, मोनिका बेदिया, हेमंत महतो, कल्पना महतो, मनोरमा कुमारी, मदन मोहन महतो, लक्ष्मण महतो, जितेन महतो, जगमोहन महतो, रोहित महतो, हरे कृष्णा महतो, कार्तिक महतो, दिलेश्वर महतो, जोहरलाल महतो, मधु महतों ,सपन महतो ,अखिलेश महतो, एवं सनातन कुमार, ऋषिकेश महतो समेत यंग स्टार क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे।
झालदा के भकुवाडीह में विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे राजाराम महतो
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.