rahe(ranchi) खरवार भोक्ता समाज राहे के तत्वाधान में नीलांबर पीतांबर प्रतिमा स्थल ऊपरटोली में गुरुवार को सम्मान के साथ शहीद नीलांबर -पीतांबर का शहादत दिवस को मनाया गया । समाज सदस्यों ने नीलांबर पीतांबर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान समाज के लोगों ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमें शहीद नीलांबर पीतांबर से प्रेरणा लेनी होगी। मौके पर समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष सेवाराम भोक्ता, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान भोक्ता, संरक्षक धनंजय भोक्ता, प्रवक्ता मनोरंजन भोक्ता, सचिव संजय भोक्ता, कृष्णा भोक्ता, कार्तिक भोक्ता, गिरधारी भोक्ता, नरेश भोक्ता, अर्जुन प्रमाणिक, बदरू लोहरा,सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.