angara(ranchi) हुण्डरूफाल स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में आसपास के गांव से 201 महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा को समाजसेवी सह अभिषेक वस्त्रालय के संस्थापक सागर साहू व भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने रवाना किया। मंदिर परिसर से बूटगोड़ा स्थित स्पर्णरेखा नदी से जल का उठाव किया गया। आयोजन को सफल् बनाने में राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, शुभम बेदिया, विष्णु बेदिया, नागेश्वर बेदिया आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
महेशपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आयोजन समिति के द्वारा मंदिर को आर्कषण तरीके से सजाया गया था। सफल बनाने में अध्यक्ष कृष्णा मुण्डा, सचिव रोहित मुण्डा, सोनू मुण्डा, जितेन्द्र मुण्डा, श्यामसिंह नायक, बिनोद उरांव आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इधर गेतलसूद शिव मंदिर से पीपलेश्वर धाम रामदगा तक शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई। शिव बारात में मुख्य रूप से संजय नायक, भोला महतो, राजेश लोहरा, वरूण ठाकुर, जीतून महतो, जय सहाय, राज बैठा, भोला ठाकुर, विवेक गोस्वामी, शिकारी महतो, सीता मुण्डा, गणेश लोहरा, महेन्द्र लोहरा, सतीश नायक, अर्जुन नायक, धर्मवीर नायक, अजय ठाकुर, शंकर मुण्डा, महेश महतो, योगेश गोस्वामी, बबली महतो आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.