silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड में पिछले कई दिनों से सिल्ली झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न पंचायतों में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध को लेकर न्याय मार्च का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पिस्का पंचायत में सिल्ली विस प्रभारी सह रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला गया।न्याय मार्च के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध किया और इसे केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश करार दिया। प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो ने कहा कि केंद्र की सरकार स्वतंत्र जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। झारखंड में चुनी हुई एक लोकप्रिय सरकार को गिराने का प्रयास किया गया। हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार ने साजिश करके जेल भेजवाने का काम किया है। इस मौके पर रांची जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मंजू महतो, रांची जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष फलाहारी महतो, हेमंत कुमार महतो, रघुनाथ बेदिया, निरंजन ,दिनेश, सावन ,हरिचरण, नारायण, राथू शिवराम वनमाली सोनाराम मकरू समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झामुमो ने निकाली न्याय मार्च, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का किया विरोध
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.